Rajasthan CET Portal 2026 में आपका स्वागत है। यह एक समर्पित सूचना पोर्टल है, जहाँ आपको RSSB CET Graduation Level एवं RSSB CET Senior Secondary (12th Level) परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। यहाँ आप RSSB CET Notification 2026, Online Form, Exam Date, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Admit Card, Answer Key, Result, Cut Off, Merit List और Latest Updates सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप राजस्थान सरकार की विभिन्न भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोर्टल आवेदन प्रक्रिया से लेकर अंतिम परिणाम तक हर चरण में आपकी सहायता करेगा।
राजस्थान Cet लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान सीईटी (CET) 2026 के लिए सीनियर सेकेंडरी (12वीं) स्तर के ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से शुरू होकर 23 जुलाई 2026 तक भरे गए थे, जबकि ग्रेजुएशन लेवल के फॉर्म 4 जुलाई 2026 से शुरू किये गए है जो 2 अगस्त 2026 तक भरें गए। अब परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित होंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्नातक स्तर के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस बार रिकॉर्ड 17.15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा की पात्रता लेने वाले 12 प्रकार की भर्तियों में शामिल हो सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त थी। पहली बार बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इससे पहले सीईटी स्नातक 2022 में 11.27 लाख और 2024 में 13.04 लाख आवेदन आए थे। इस बार आवेदकों की संख्या में एक साथ 4.11 लाख का बड़ा उछाल आया है। पहले सीईटी सीनियर सेकंडरी के लिए 12.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस साल अगर दोनों सीईटी के आवेदनों की संख्या देखे तो यह 40.71 लाख तक पहुंच गई है।
सीईटी स्नातक और सीनियर सेकंडरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों में कुल मिलाकर 40 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। यह एक बड़ी संख्या है। बोर्ड अब परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करेगा। – आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
Quick Service Dashboard
RSSB CET Graduation Level 2026
RSSB CET Graduation Level 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- परीक्षा का नाम: RSSB CET Graduation Level 2026
- आवेदन प्रारंभ: 4 जुलाई 2026
- अंतिम तिथि: 2 अगस्त 2026
- परीक्षा तिथि: 1 से 3 दिसंबर 2026
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
ग्रेजुएशन उत्तीर्ण उम्मीदवार इस पात्रता परीक्षा के माध्यम से राजस्थान सरकार के विभिन्न अधीनस्थ पदों की आगामी भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे।
RSSB CET Senior Secondary (12th Level) 2026
RSSB CET 12th Level 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न 12वीं स्तर की सरकारी भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।
यह पात्रता परीक्षा एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट, पुलिस कांस्टेबल, जमादार सहित विभिन्न पदों के लिए महत्वपूर्ण है।
Rajasthan CET 2026 Eligibility
Graduation Level Eligibility
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण।
- अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी पात्र (नियमों के अनुसार)।
- कुछ पदों के लिए RS-CIT या कंप्यूटर योग्यता आवश्यक हो सकती है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट।
Senior Secondary (12th Level) Eligibility
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।
- कुछ पदों पर अतिरिक्त कंप्यूटर योग्यता या शारीरिक मापदंड लागू हो सकते हैं।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (पद अनुसार परिवर्तन संभव)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट।
Rajasthan CET 2026 Syllabus
Rajasthan CET Syllabus 2026 में सामान्य अध्ययन एवं विषय आधारित प्रश्न शामिल होते हैं।
मुख्य विषय:
- राजस्थान सामान्य ज्ञान
- भारत का इतिहास
- भारतीय संविधान
- भूगोल
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान
- गणित
- रीजनिंग
- कंप्यूटर
- हिंदी
- अंग्रेजी
- करंट अफेयर्स
विस्तृत विषयवार सिलेबस PDF अलग पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Rajasthan CET 2026 Exam Pattern
CET 12th Level Exam Pattern
12वीं लेवल की परीक्षा में OMR शीट में 5वें विकल्प और परीक्षा की अवधि व प्रश्नों की संख्या में संशोधन किया गया है:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR) |
| प्रश्न | 120 |
| कुल अंक | 240 |
| समय | 2 घंटे 30 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 |
| न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 40% |
Option E Rule
- OMR में A, B, C, D के साथ E विकल्प भी रहेगा।
- प्रश्न छोड़ने पर E भरना अनिवार्य होगा।
- 10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरने पर अभ्यर्थी अयोग्य माना जा सकता है।
CET Graduation Level Exam Pattern
ग्रेजुएशन स्तर की पात्रता परीक्षा का विस्तृत स्वरूप एवं विषय-वार अंकों का विभाजन नीचे दिया गया है:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR) |
| प्रश्न | 150 |
| कुल अंक | 300 |
| समय | 3 घंटे |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 |
| न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 40% |
Graduation Level परीक्षा में भी Option E का नियम लागू रहेगा।
Rajasthan CET Admit Card 2026
RSSB द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन संख्या एवं आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना CET Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। इस पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
Rajasthan CET Answer Key 2026
परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक RSSB CET Answer Key 2026 जारी की जाएगी। यहाँ आपको प्रोविजनल उत्तर कुंजी, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया तथा अंतिम उत्तर कुंजी की जानकारी मिलेगी।
Rajasthan CET Result 2026
RSSB द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद इस पेज पर Rajasthan CET Graduation Result 2026 एवं Rajasthan CET 12th Level Result 2026 की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कटऑफ, स्कोर कार्ड और मेरिट सूची से संबंधित अपडेट भी प्रकाशित किए जाएंगे।
Rajasthan CET Previous Year Papers
बेहतर तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, मॉडल पेपर और प्रैक्टिस सेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकें।
Disclaimer
Rajasthan CET Portal एक निजी (Private) सूचना पोर्टल है। यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) या राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। इस वेबसाइट का उद्देश्य केवल Rajasthan CET Notification, Exam Date, Syllabus, Admit Card, Answer Key, Result एवं अन्य संबंधित जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराना है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले कृपया RSSB की आधिकारिक अधिसूचना और वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें।