RSSB Revised Exam Calendar 2026-27: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। नए परीक्षा कार्यक्रम में CET सीनियर सेकेंडरी लेवल, CET ग्रेजुएशन लेवल, टीचिंग एसोसिएट भर्ती, प्रयोगशाला परिचायक और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा सहित 5 प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तारीखें बदल दी गई हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने RSSB की आगामी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण है। खासतौर पर CET की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी पढ़ाई और तैयारी का शेड्यूल बना सकते हैं।
RSSB Revised Exam Calendar 2026-27
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इन 5 बड़ी परीक्षाओं की संभावित तारीखें इस प्रकार हैं।
1. टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 2026
टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों हेतु भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 32 विषयों के लिए अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।
परीक्षा की संभावित तारीखें:
17 नवंबर 2026, 7 दिसंबर 2026, 9 दिसंबर 2026, 10 दिसंबर 2026, 11 दिसंबर 2026, 14 दिसंबर 2026, 15 दिसंबर 2026, 16 दिसंबर 2026, 17 दिसंबर 2026 और 18 दिसंबर 2026 तथा 21 दिसंबर 2026।
17 नवंबर और 14, 17, 18 व 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी। वहीं 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
2. CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।
इस परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा।
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब Cet 12th Syllabus अपनी तैयारी को इसी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अंतिम रूप देना चाहिए।
3. CET ग्रेजुएशन लेवल 2026
CET ग्रेजुएशन लेवल-2026 की परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित होगी।
इसकी संभावित तारीखें:
- 16 जनवरी 2027
- 17 जनवरी 2027
- 18 जनवरी 2027
16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियां होंगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। Cet Graduation Leval के विद्यार्थी Cet New Syllabus का यूज़ करके अपनी पढ़ाई को ओर मजबूत बना सकते है।
4. प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025
प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन 25 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
यह परीक्षा एक पारी में आयोजित होने की जानकारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में दी गई है।
5. कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की संभावित तारीखें 3 फरवरी 2027 और 5 फरवरी 2027 निर्धारित की गई हैं।
दोनों तारीखों पर परीक्षा एक-एक पारी में आयोजित की जाएगी।
RSSB Revised Exam Calendar 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?
RSSB का संशोधित परीक्षा कैलेंडर PDF डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद वेबसाइट पर News / Advertisement / Press Note से संबंधित सेक्शन में जाएं।
- यहां संशोधित परीक्षा आयोजन कार्यक्रम या RSSB Revised Exam Calendar से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति खोजें।
- प्रेस विज्ञप्ति के PDF लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षा कैलेंडर आपके मोबाइल या कंप्यूटर में खुल जाएगा। वहां से PDF को डाउनलोड करके सभी परीक्षा तारीखें देख सकते हैं।
अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करते समय इन तारीखों को ध्यान में रखें और RSSB की ओर से जारी होने वाले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, समय और अंतिम दिशा-निर्देश की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
हमारी वेबसाइट पर राजस्थान की CET, एडमिट कार्ड, exam Date ओर परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी लगातार अपडेट की जाती है। जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।